Uttarakhand- मानसून में तेजी से फैल रहा है आई फ्लू…. ऐसे करें बचाव

उत्तराखंड राज्य के रुद्रपुर में मानसून के दौरान आई फ्लू काफी तेजी से बढ़ रहा है। कई स्कूलों के बच्चे इस बीमारी से पीड़ित हैं और क्षेत्र के जिला अस्पताल में वायरल कंजक्टिवाटिस के 30 से 40 लोग रोजाना पहुंच रहे हैं। यह आंखों का संक्रमण हैं और इस संक्रमण के कारण पलकों के अंदर व आंखों के सफेद हिस्से को ढकने वाले झिल्ली में सूजन और लाली आ जाती है और इसे गुलाबी आंख कहा जाता है। यह संक्रमण एडेनोवायरस के कारण होता है जो अक्सर संक्रमित व्यक्ति की आंखों से निकलने वाले स्राव के संपर्क में आने से फैलता है। इसके कुछ लक्षण इस प्रकार हैं- जैसे आंखों में लाली, सूजन आना और आंखों से पानी या चिपचिपा पदार्थ निकलना। जलन या खुजली महसूस होना और सुबह पलकों पर पपड़ी जमना। इससे राहत के लिए मरीज को अपनी आंखों पर ठंडा सेक लगाना चाहिए, कृतिम आंसुओं का प्रयोग करना चाहिए और आंखें मलने से भी बचना चाहिए और इस रोग से बचने के लिए हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोए। आंखों को छूने से बचें तथा रोग की स्थिति में आंखों के मेकअप से भी बचें। दूसरों के साथ तौलिया या फिर आंखों का मेकअप साझा ना करें।