प्रतिभा सम्मान समारोह में विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा के 13 छात्र हुए सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा| अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, विद्या भारती उतराखण्ड द्वारा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश वरीयता सूची ( टॉप 25 ) में अपना स्थान बनाने वाले छात्रों को हर गोबिन्द सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज कुसमखेड़ा हल्द्वानी में सम्पन्न प्रतिभा सम्मान समारोह में विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधरा के 13 छात्रों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह से लौटे छात्रों को विवेकानन्द इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने विद्यालय में वन्दना में छात्रों को प्रमाण पत्र, प्रशस्ति चिन्ह व 2500 रुपये की नकद धनराशि प्रदान कर छात्रों को सम्मानित किया ।

Advertisements


इस बीच प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने पुरस्कार प्राप्त छात्रों को शुभआशिष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता गिरिजाशंकर जोशी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल के अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित की।
इस अवसर पर सम्मान समारोह में समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा ।

Recent Posts