
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों निवेश के लिए रोड शो कर रहे है। इस दौरान उनका कहना है कि राज्य में 84000 करोड़ के निवेश प्रस्तावों से पहाड़ के हर बेरोजगार युवा को रोजगार मिलेगा। उन्होंने जमरानी बांध और रामनगर की धनगढ़ी में पुल की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है।
पुल बनने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा तथा जमरानी के साथ लखवाड़ परियोजना भी बनाई जाएगी और लंबे समय से राज्य में जो काम अटके हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुसार इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है उन्होंने विद्या भारती की ओर से संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापना के लिए भूमि और अन्य जरूरते पूरी करने में मदद देने की घोषणा की है और उन्होंने विद्या भारती संचालित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के वार्षिकोत्सव में विदेशी शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पर यह बातें कही। उनका कहना था कि देश और विदेश से मिले 84 करोड़ के निवेश प्रस्ताव में से राज्य को प्रत्यक्ष व परोक्ष लाभ मिलेगा।

