Uttarakhand -: व्हाट्सएप पर प्रवर्तन अधिकारियों को भेजनी होगी लोकेशन, जानिए कारण

देहरादून| परिवहन निगम में तैनात सभी यातायात अधीक्षकों के साथ ही निरीक्षकों को बस के निरीक्षण के दौरान व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी लोकेशन मंडलीय प्रबंधन को भेजनी होगी| साथ ही उन्हें निरीक्षण के दौरान शामिल सहयोगी और अधिकारियों की जानकारी भी देनी होगी|


बताते चलें कि लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि परिवहन निगम के यातायात अधीक्षक और निरीक्षक बसों के निरीक्षण के लिए नहीं जाते हैं| वह ऑफिस में बैठकर ही निरीक्षण से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करते हैं| मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने मामले का संज्ञान लेते हुए नई व्यवस्था लागू की है| अब यदि अधिकारियों ने इस व्यवस्था का पालन नहीं किया तो संबंधित अधिकारी को चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि करते हुए उनकी रिपोर्ट निगम मुख्यालय को भेजी जाएगी|
नई व्यवस्था से यह जानकारी मिल जाएगी कि अधिकारी किस मार्ग पर और किस स्थान पर रोडवेज बसों की चेकिंग कर रहे हैं| इस संबंध में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं|