Uttarakhand:- जारी हुई हाथी आकलन रिपोर्ट….. उत्तर भारत के उत्तराखंड में सबसे अधिक है गजराज

भारत में हाथी आकलन की रिपोर्ट जारी हो गई है ऐसे में देश भर में हुए हाथी आकलन की रिपोर्ट जारी होने के बाद उत्तर भारत के राज्यों में सबसे अधिक हाथी उत्तराखंड में पाए गए हैं। 36वीं वार्षिक अनुसंधान संगोष्ठी के दौरान भारतीय वन्यजीव संस्थान ने हाथी आकलन रिपोर्ट जारी कर दी है, रिपोर्ट में देशभर में 22446 हाथी होने का आकलन लगाया गया है जिसमें सबसे अधिक 6013 हाथी कर्नाटक में है और उत्तर भारत में सर्वाधिक हाथी एवं देश में पांचवें नंबर पर सबसे अधिक 1792 हाथी उत्तराखंड में है। दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो कर्नाटक में 6013 हाथी है, वहीं तमिलनाडु में 3136 और केरल में 2785 और उत्तर भारत में सर्वाधिक 1792 हाथी उत्तराखंड में आकलन किया गया है। हाथी आबादी के आकलन का काम 21 राज्यों में किया गया है इसके लिए 319460 डंग प्लाट बनाए गए थे।