
उत्तराखंड राज्य में उपभोक्ताओ को फिर एक बार बड़ा झटका लगने जा रहा है। राज्य में फिर एक बार बिजली महंगी होने जा रही है। नियामक आयोग को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया गया है और आयोग अध्ययन भी कर रहा है।
बिजली के दाम राज्य में फिर बढ़ने वाले हैं और यूपीसीएल में बोर्ड से 12% बढ़ोतरी का प्रस्ताव पास करने के बाद पिटीशन उत्तराखंड नियामक आयोग को भेज दी है इसका अध्ययन करने के बाद आयोग इसे स्वीकार करेगा और आगे की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। राज्य में बिजली की नई दरें आगामी नए वर्ष से शुरू होंगी। बृहस्पतिवार को यूपीसीएल की बोर्ड बैठक में बिजली दरों में 12% की बढ़ौतरी पर मुहर लगा दी गई है और अभी इस मामले में जनसुनवाई भी होगी तथा यहां आने वाले सुझावों के आधार पर आयोग नई विद्युत दरे तय करेगा जो कि नए साल में 1 अप्रैल से लागू होंगी।

