uttarakhand Election -: उत्तराखंड की हॉट सीट डोईवाला में भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी

देहरादून| भाजपा ने देहरादून जिले की डोईवाला सीट के लिए भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है यहां से भाजपा ने ब्रज भूषण गैरोला को मैदान में उतारा है| यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की रही है लेकिन त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनाव लड़ने से मना करने के कारण यह माना जा रहा था कि दीप्ति रावत भारद्वाज को यहां से प्रत्याशी बनाया जाएगा| लेकिन अब भाजपा ने बृजभूषण रौतेला को यहां से मैदान में उतारा है| उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से ही डोईवाला सीट भाजपा का गढ़ रहा है| 2002 और 2007 के विधानसभा चुनाव में त्रिवेंद्र सिंह रावत विजयी रहे|

Advertisements

Recent Posts