Uttarakhand:- राज्य में बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर इस दिन से घर से दे पाएंगे वोट…….. तय हुई तारीख

उत्तराखंड राज्य में बुजुर्ग और दिव्यांग घर से ही वोट देंगे। बता दे कि घर से वोट देने वालों के लिए 8 अप्रैल से मतदान का पहला चरण शुरू होने जा रहा है।

Advertisements

हर जिले में टीम हर मतदाता के घर पर जाकर उनसे संपर्क करेगी और राज्य में घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट से मतदान प्रक्रिया को 8 अप्रैल से प्रथम चरण में तीन दिन के लिए शुरू किया जाएगा। उत्तराखंड में 85 वर्ष से अधिक आयु वाले और दिव्यांग करीब 16000 मतदाताओं ने अब तक फॉर्म 12 डी भरकर लौटा दिया है और इन मतदाताओं के लिए घर-घर जाकर मतदान कराने की प्रक्रिया आगामी 8 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे के अनुसार मतदान की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए राज्य में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है और 85 प्लस आयु के मतदाताओं के लिए घर से मतदान की व्यवस्था की जा रही है।