Uttarakhand – ईडी को नेताओं तथा वन अफसरों के घर से मिली इतने करोड़ रुपए की धनराशि…… विदेशी मुद्रा सीज

उत्तराखंड राज्य में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई जांच में निदेशालय की टीमों ने सभी 17 जगहो पर छापे के बाद बैंक लॉकर ,डिजिटल उपकरण और दस्तावेज भी सीज किए हैं। सबसे ज्यादा नगदी आईएफएस अफसर सुशांत पटनायक के घर से बरामद हुई है। ईडी ने कुल 80 लाख रुपए का 1.5 किलो सोना जब्त किया है और टीम को नेताओं व वन अफ़सरों के घरों से 1.80 करोड रुपए की नगदी बरामद हुई है। इसके साथ ही 10 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा भी सीज की गई है।

निदेशालय की टीम ने सभी 17 जगहो पर छापे मारे और वहां से यह सब बरामद हुआ है। इस मामले में फिलहाल जांच जारी है कॉर्बेट नेशनल पार्क की पाखरो रेंज में हुए निर्माण घोटाले और अवैध पेड़ कटान से जुड़े मामले में ईडी ने यह कार्यवाही कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में छापेमारी की। राजधानी देहरादून में पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत और आईएफएस अफसर सुशांत पटनायक के घर भी कार्यवाही चली और पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत के घर से भी बड़ी मात्रा में दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। उन्होंने कारोबारी के साथ मिलकर एक भूमि के दस्तावेजों में बड़ा खेल किया है फिलहाल इस मामले में आगे की कार्यवाही प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही है।