
उत्तराखंड राज्य में झीलों की जांच के बाद इनमें अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। राज्य में ग्लेशियर झीलों से उत्पन्न संभावित ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड के जोखिम को कम करने और उच्च हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियर झीलों की निगरानी व पूर्व चेतावनी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाए जा रहे हैं और इसी के तहत वसुंधरा ताल पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाया गया है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन के अनुसार यह पहली हिमनद झील है जिस पर कोई अर्ली वार्निंग सिस्टम लगा है। इस सिस्टम को विकसित करने का काम सीबीआरआई द्वारा किया गया है और पहली बार वैज्ञानिक दल उत्तराखंड की किसी ग्लेशियर झील में निगरानी एवं पूर्व चेतावनी प्रणाली स्थापित करने के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्र में गया है।
Advertisements





