
उत्तराखंड राज्य में इन दिनों चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। बता दे कि चार धाम यात्रा के दौरान 50 वर्ष की आयु से अधिक वाले यात्रियों को स्वास्थ्य जांच अनिवार्य कर दी गई है और यह ई स्वास्थ्य धाम एप की शुरुआत भी यात्रियों की सुविधा के लिए की गई है। यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य विभाग श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग कर रहा है तथा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कहना है कि चार धाम यात्रा पर आने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु के तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य जांच अनिवार्य रूप से करनी है।
वहीं श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतरीन रूप से प्रदान करने हेतु स्वास्थ्य विभाग, विश फाऊंडेशन और हंस फाउंडेशन ने इस ई स्वास्थ्य धाम एप की शुरुआत की है। इस पर सभी श्रद्धालुओं को अपना स्वास्थ्य डाटा अपलोड करना होता है। मुख्य सचिव का कहना है कि चार धाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग कर रही हैं और विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश मिले हैं कि जो भी श्रद्धालु यात्रा पर आए उनको अपनी मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी यात्रा पंजीकरण के दौरान देने के लिए जागरूक किया जाए।

