Uttarakhand:-50000 की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए जिलापूर्ति अधिकारी और पीए

उत्तराखंड राज्य में जिलापूर्ति अधिकारी को 50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। हरिद्वार के जिलापूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके पीए गौरव शर्मा को देहरादून की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को 50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। दोनों से घंटो तक पूछताछ करने के बाद विजिलेंस की टीम उन्हे अपने साथ देहरादून ले आई। जिलापूर्ति अधिकारी और निजी सहायक गौरव शर्मा एक राशन डीलर से विभागीय कार्य में अनुकूल कार्यवाही करने की एवज में ₹50000 के रिश्वत मांग रहे थे राशन डीलर ने पहले रिश्वत देने के लिए हा कह दिया और बाद में उसने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही की। राशन डीलर ने इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान से की और मामले की गोपनीय जांच की गई इसके बाद आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई गई और जैसे ही आरोपियों को रिश्वत की रकम दी गई वैसे ही सतर्कता टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया और गिरफ्तारी के बाद हिरासत में लेकर मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।