
उत्तराखंड राज्य में भी केरल की तर्ज पर ही महिलाओं की डिजिटल ट्रैकिंग करने की योजना बनाई जा रही है और उनके लिए विशेष पोषण कार्यक्रम चलाने की योजना भी बन रही है। उत्तराखंड में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार महिलाओं की मृत्यु में हीमोग्लोबिन की कमी एक बड़ा कारण बनकर सामने आई है और खून की कमी के चलते ही महिलाओं को कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। केरल में इस योजना के बाद मातृ शिशु मृत्यु दर को काफी नियंत्रित किया गया है और उत्तराखंड राज्य में केरल की तर्ज पर यह योजना बनाई जाएगी। उत्तराखंड के ताजा आर्थिक सर्वेक्षण 2025- 26 में राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं विशेष कर मातृ शिशु स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ा विजन पेश किया गया है और मातृ शिशु मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए केरल मॉडल अपनाने की सिफारिश की गई है।

