देश में बाकी चुनावी राज्यों की तरह बीते 10 मार्च 2022 को उत्तराखंड में भी चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा सीट से हार मिली है। और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऐसे तीसरे मुख्यमंत्री हैं जिनके नेतृत्व में पार्टी ने चुनाव लड़ा और वह खुद ही हार गए। बता दें कि मुख्यमंत्री धामी से पहले भी उत्तराखंड में ऐसे दो मुख्यमंत्री रह चुके हैं जिनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया और वह खुद ही हार गए। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2012 के दौरान भाजपा सरकार ने बीसी खंडूरी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था मगर बीसी खंडूरी तब कोटद्वार विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी से 4623 वोटों से हारे। तथा उसके बाद 2017 में कांग्रेस ने उत्तराखंड में उस समय के मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में चुनाव लड़ा तब मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 2 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा पहले हरिद्वार तथा दूसरा किच्छा मगर वे दोनों से चुनाव हार गए हरिद्वार से उन्हें 12278 वोटो से यतिस्वरानंद ने हराया तथा तथा किच्छा से भाजपा प्रत्याशी राजेंश शुक्ला ने उन्हें 2127 वोटों से हराया। और इस बार यानी कि 2022 में भी भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था और वे खुद खटीमा सीट से हार गए। और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऐसे तीसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिनके नेतृत्व में पार्टी द्वारा चुनाव लड़ा गया और वे हार गए।
Recent Posts
- बागेश्वर – सभी विभाग आपसी सामंजस्य स्थापित कर बागेश्वर एवं गरुड़ महायोजना को दें अन्तिम रुप – डीएम
- बागेश्वर – जिलाधिकारी ने जिला योजना,राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा
- Uttarakhand:- राजभवन में इस दिन से लगेगी पुष्प प्रदर्शनी….. 15 विभिन्न श्रेणियो की प्रतियोगिताओं के लिए दिए जाएंगे 162 पुरस्कार
- Uttarakhand:- समान नागरिक संहिता से संबंधित शंकाओं को दूर करने हेतु जारी हुआ मोबाइल नंबर
- Uttarakhand:- राज्य की झोली में एक और स्वर्ण पदक…..पढ़े पूरी खबर