उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई।
बता दें कि गंगा स्नान कर हरिद्वार से घर लौट रहे गाजियाबाद के श्रद्धालुओं की कार बहरामपुर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा नाले की पुलिया से टकराने पर हुआ जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और इस हादसे में बाप बेटे समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और परिवार के एक अन्य सदस्य को गंभीर चोटे आई हैं। इस घटना की सूचना श्रद्धालुओं के परिवार तक पहुंचा दी गई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह गाजियाबाद का एक श्रद्धालु परिवार स्नान करने के बाद कार से घर लौट रहा था तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें चारों घायल हो गए और उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया गया वहां पहुंचने पर तीन लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और चौथ का उपचार चल रहा है। यह चारों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं फिलहाल परिवार वालों को सूचना दे दी गई है और उनके आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
