उत्तराखंड राज्य के गंगोत्री और यमुनोत्री में श्रद्धालु लगातार पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। बता दें कि लगातार दिन प्रतिदिन धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। गंगोत्री में 39 और यमुनोत्री में 49 फीसदी यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो चुकी है।
17 दिन के अंतर्गत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में 408837 यात्री पहुंच चुके हैं। 17 दिन के अंतर्गत ही दोनों धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं और यमुनोत्री आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में 48.84% का इजाफा हुआ है। प्रशासन के आंकड़ों की माने तो गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में यात्रा शुरू होने के 17 दिन के भीतर 408837 यात्री पहुंचे हैं इनमें से गंगोत्री में 200193 और यमुनोत्री में 208644 यात्री पहुंच चुके हैं। यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में अधिकारियों को भी तैनात किया गया है ताकि व्यवस्था बनी रहे।