
उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा के दौरान कई यात्रियों की जान जा चुकी है। बता दे कि चार धाम यात्रा में भीड़ बढ़ने के साथ-साथ लगातार यात्रियों की जान भी जा रही है। यात्रा में अब तक 73 यात्रियों की जान जा चुकी है।
यमुनोत्री में गोवा तथा राजस्थान से आए दो तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई है और यमुनोत्री धाम में अब तक 17 यात्रियों ने अपनी जान गवा दी है तथा सभी धामों में यात्रा के दौरान जान गवाने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या 73 तक पहुंच गई है। बता दे कि 31 मई की रात को यशवंत सावंत और बाबूलाल की जानकीचट्टी तथा यमुनोत्री के बीच अलग-अलग स्थान पर तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसकी पुष्टि एसएचओ संतोष सिंह कुंवर द्वारा की गई और उसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। तीर्थ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है इसके साथ ही दुर्गम राह पर यात्रियों का जाना मुश्किल हो रहा है। बता दे कि चार धाम यात्रा में काफी यात्रियों को यात्रा के दौरान अपनी जान भी गवानी पड़ रही है।