
उत्तराखंड राज्य में अक्सर आपराधिक मामले सामने आते रहते हैं। बता दे कि एक ऐसा ही मामला रुड़की से सामने आ रहा है जहां दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में बीच बचाव करने के दौरान युवक को चोट लग गई और उसकी मौत हो गई इस मामले में कई लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया तथा पुलिस ने 9 नामजद समेत 70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शक्तिविहार कॉलोनी के लोगों ने मामले में पुलिस पर कम धाराएं लगाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली के सामने सड़क को जाम कर दिया और एंबुलेंस भी जाम में फस गई जिसके तहत पुलिस ने मामले में 70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दे कि कुछ दिन पहले गंग नहर कोतवाली क्षेत्र के शक्ति विहार कॉलोनी निवासी दीपक कुमार के दो पक्षों के बीच बीच बचाव करने के दौरान चोट लग गई और बाद में उसकी मौत हो गई इस मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और दो आरोपित भाइयों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भी भेजा था मगर शक्ति विहार के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस ने इस मामले में कम धाराएं लगाई हैं जिसके चलते लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और एंबुलेंस भी दौरान फस गई। मामले में नौ नामजद समेत 70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

