Uttarakhand – ट्रेन के टॉयलेट में मिला युवक का शव……मचा हड़कंप

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार शहर में पहुंचे बांद्रा एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बता दे कि युवक का शव मिलने के कारण ट्रेन में सनसनी फैल गई। शव पूरी तरह खून से लथपथ था इसकी सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी गई जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की।

Advertisements

दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण माना जा रहा है कि युवक ने खिड़की का शीशा तोड़कर अपना गला रेतकर आत्महत्या की है। युवक दिल्ली का निवासी है और सूचना पर उसके परिवार वाले हरिद्वार के लिए निकल गए हैं। जीआरपी के मुताबिक बांद्रा एक्सप्रेस मुंबई से चलकर गुरुवार की सुबह हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंची सभी यात्रियों के उतरने के बाद आरपीएफ की एक टीम ने रूटीन चेकिंग करते हुए ट्रेन की पड़ताल करी और जनरल कोच के टॉयलेट का दरवाजा बंद होने पर टीम ने खुलवाने का प्रयास किया लेकिन काफी खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई हलचल नहीं हुई जब उन्हें शक हुआ तो सूचना पर जीआरपी थाना अध्यक्ष अनुज सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। जब अंदर देखा तो युवक का शव पड़ा हुआ था व उसकी पहचान धीरज कुमार शाह निवासी ईस्ट पार्ट आउटर रिंग रोड बरेली विलेज लाडपुर ईस्ट वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई है और जानकारी मिली है कि युवक मुंबई अपने मामा के घर गया था और उसने ट्रेन में अपना गला रेतकर आत्महत्या की है। युवक का मोबाइल बीते 16 जनवरी से बंद था इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।