Uttarakhand -: अवर अधीनस्थ सेवा चयन परीक्षा की मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित, आवेदन प्रक्रिया शुरू….

हरिद्वार| लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अंतर्गत उत्तराखंड सम्मिलित के राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा 2021 की प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए घोषित प्रतियोगियों की मुख्य परीक्षा हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है| बताया गया है कि यह आवेदन ऑनलाइन भरा जा सकेगा|
अवर अधिनस्थ सेवा चयन परीक्षा का प्रारंभिक परिणाम 24 फरवरी को घोषित कर दिया गया था इसके अंतर्गत नायब तहसीलदार के 36, उप कारापाल के 9, आबकारी निरीक्षक के 10, कर निरीक्षक के दो तथा खांडसारी निरीक्षण के 4 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा हेतु 2696 अभ्यार्थियों को प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किया गया| इसके अलावा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के 23 ज्येष्ठ पदों के 837 अभ्यर्थियों को भी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था|
आपको स्मरण होगा कि इस अवर अधीनस्थ सेवा चयन परीक्षा की मुख्य परीक्षा का आयोजन 12 दिसंबर 2021 को किया गया था इसी संदर्भ में मुख्य परीक्षा 28 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी|