
उत्तराखंड राज्य के केदारनाथ धाम में आपदा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि वहां पर केंद्र सरकार की मदद से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। बीते शनिवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में प्रिंट मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यह बात कही गई है।
उनका कहना है कि केंद्र सरकार की मदद से जल्द ही केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे और अब तक 12000 से अधिक तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए चुका है यदि मौसम साथ देता है तो दो दिनों के अंतर्गत अलग-अलग स्थान पर फंसे तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया जाएगा। उनका कहना था कि केदारनाथ धाम में बारिश और अतिवृष्टि के कारण कई सड़के और पुल टूट चुके हैं और इस मामले में उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत की गई और जल्दी केंद्र सरकार की मदद से क्षतिग्रस्त सड़क तथा पुलों को ठीक कराया जाएगा और राज्य सरकार के 6 हेलीकॉप्टर भी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

