Uttarakhand- दिल्ली के लिए भेजी गई क्रिकेटर ऋषभ पंत की दुर्घटनाग्रस्त कार….. जानिए कारण

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की दुर्घटनाग्रस्त कार को दिल्ली के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि सड़क हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी जिसे दिल्ली भेज दिया गया है। मामले में कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं था और रूटीन प्रक्रिया के तहत इसे हटाया गया। रुड़की आते समय 30 दिसंबर 2022 को भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर, बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हो गए थे जिसके बाद उनके कार में आग लग गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद ऋषभ की कार नारसन चौकी में खड़ी थी और कार जिस विदेशी कंपनी की थी उसके विशेषज्ञ भी यहां पहुंचे थे लेकिन कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त थी। नारसन में कई लोग जली कार के साथ सेल्फी लेने आ रहे थे। कार को पुलिस ने कवर से ढका था इस बीच परिवार ने कार के लिए पुलिस को पत्र दिया जिसके बाद शुक्रवार शाम को कार को उठाया गया और दिल्ली के लिए भेज दिया गया।

Advertisements

Recent Posts