Uttarakhand:- न्यायालयों को लगातार मिल रही बम से उड़ाने की धमकियां…..हाई कोर्ट समेत सभी न्यायालयों और न्यायाधीशों की सुरक्षा का होगा ऑडिट

बीते कई दिनों से उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के न्यायालयो को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है प्रदेश के कई न्यायालयो को यह धमकी भरे मेल आ रहे हैं ऐसे में गनीमत यह है कि अभी तक कोई वस्तु जो संदिग्ध प्रतीत होती है ऐसी कोर्ट परिसर से बरामद नहीं हुई है और हाई कोर्ट समेत राज्य के सभी न्यायालयो तथा न्यायाधीशों की सुरक्षा का ऑडिट किया जाएगा ऑडिट में जो भी कमियां पाई जाएगी उसका तत्काल निराकरण किया जाएगा। बीते बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं इसके अलावा सुरक्षा बढ़ाने और न्यायालय परिसरों में प्रवेश के समय चेकिंग तथा पहचान पत्र दिखाने की व्यवस्था को लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बीते तीन दिनों में प्रदेश के कई न्यायालयो को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिए हैं।

Leave a Reply