Uttarakhand- इस जगह ट्रक हादसे में दंपति की गई जान………. पढ़ें पूरी खबर

हरिद्वार। आज दिनांक 4 जनवरी 2022 को हरिद्वार में झबरेड़ा मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से बाइक पर आ रहे दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। ज्यादा चोट लगने के कारण मौके पर ही दंपति की मौत हो गई। तथा उनके साथ बैठे बच्चे की हालत काफी गंभीर है।

Advertisements

दरअसल हुआ यह था कि मोहतरम निवासी सहारनपुर ग्राम मियानकी का विवाह मंगलौर के टांडा बनेड़ा निवासी शबनम के साथ 10 वर्ष पहले हुआ था तथा वह अपने ससुराल वालों से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मिलने के लिए आया था मगर आज मंगलवार की सुबह जब वे घर को बाइक से वापस लौट रहे थे तो बीच में एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिस कारण दोनों की मौत हो गई और उनके बच्चे की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।