Uttarakhand corona update- राज्य में खत्म हो रही है कोरोना की तीसरी लहर, आज सामने आए इतने नए मामले

उत्तराखंड राज्य में अब धीरे-धीरे करके कोरोना की तीसरी लहर खत्म हो रही है। राज्य में आज दिनांक 14 मार्च 2022 को कोरोना के केवल 27 मामले सामने आए। जहां बीते दिनों रोज कोरोना से संक्रमित मरीजों की मौत हो रही थी वही अब मौतों का आंकड़ा भी थम गया है तथा राज्य में आज इस संक्रमण से 35 मरीजों ने रिकवरी भी की है और राज्य में अब सक्रिय मामलों का आंकड़ा 353 रह गया है। यदि हम आज की बात करें तो अल्मोड़ा में आज कोरोना के 2 नए मामले दर्ज हुए हैं इसके अलावा बागेश्वर से एक, चंपावत से 5, देहरादून से 8, हरिद्वार से 2, नैनीताल से 6, पौड़ी गढ़वाल से 3 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं। तथा वही राहत की खबर यह है कि राज्य के कई जिलों से आज कोरोना के कोई भी नए मामले सामने नहीं आए है।

Advertisements

Recent Posts