उत्तराखंड की स्थिति अब धीरे-धीरे खतरनाक होती जा रही है| जितनी तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उनको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है| हर दिन मामलों में वृद्धि होती जा रही है| बीते 24 घंटों में 6 महीने के बाद 200 के पार मामले सामने आए हैं| जिस प्रकार यह मामले बढ़ रहे हैं उन्हें देखकर खतरा बढ़ता जा रहा है|
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना के 13529 सैंपल की जांच रिपोर्ट में से 259 रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसमें देहरादून से 77, उधम सिंह नगर से 34, पौड़ी गढ़वाल से 28, हरिद्वार से 15, पिथौरागढ़ से 8, टिहरी गढ़वाल से 5, अल्मोड़ा से एक व्यक्ति संक्रमित मिला जबकि नैनीताल से सबसे अधिक 91 संक्रमित मामले सामने आए| अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 506 हो गई है|