Uttarakhand corona update- राज्य में कोरोना के मामलों में आई इतनी गिरावट…… जाने आपके जिले में कितनी

उत्तराखंड राज्य में यह काफी राहत की बात है कि बीते 24 घंटे में फिर एक बार कोरोना के नए मामले 100 से कम रहे। बीते 24 घंटे के अंदर राज्य में कोरोना के कुल 96 नए मामले सामने आए हैं तथा वहीं दूसरी तरफ 86 लोगों ने इस संक्रमण से रिकवरी भी की है। और सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इन 24 घंटों में राज्य में किसी भी मरीज की मौत संक्रमण के कारण नहीं हुई। तथा प्रदेश की राजधानी देहरादून में कोरोना की सबसे अधिक संक्रमित मामले है यहां पर अभी तक एक्टिव केस 297 हैं। तथा बीते 24 घंटे के अंदर अल्मोड़ा से कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं तथा वही हरिद्वार से 16, चंपावत से 4, चमोली से 8, उत्तरकाशी से 5, पौड़ी गढ़वाल से 12, रुद्रप्रयाग से एक, नैनीताल से आठ, उधम सिंह नगर से तीन, टिहरी से दो नए मामले सामने आए हैं।

Advertisements

Recent Posts