
कोरोनावायरस धीरे धीरे चिंता को अब और अधिक बढ़ाने लगा है| आए दिन जिस प्रकार कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है, ऐसे में चिंता का बढ़ना जाहिर सी बात है| संक्रमितो के साथ-साथ मौतों के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी हो रही है| प्रदेश में बीते 24 घंटों के अंदर कोरोना संक्रमित के 630 नए मामले मिले हैं|
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को राज्य में 630 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए जिसमें देहरादून से सबसे अधिक 268, हरिद्वार से 119, नैनीताल से 85, पौड़ी गढ़वाल से 72, उधम सिंह नगर से 35, अल्मोड़ा से 18, उत्तरकाशी से 11, चंपावत से 8, चमोली से 5, पिथौरागढ़ से चार, टिहरी गढ़वाल से 4, बागेश्वर से एक मामला सामने आया|

