
देहरादून| कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है| बीते 24 घंटे में 2904 नए मामले सामने आए हैं| और चार संक्रमित मरीजों की मौत हो गई| वहीं 24 घंटे में 1241 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती और अपने घर गए|
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 2904 नए मामले मिले जिसमें अल्मोड़ा जिले से 19 मरीज, बागेश्वर से 127, चमोली से 6, चंपावत से 30, देहरादून से 1016, हरिद्वार से 337, नैनीताल से 397, पौड़ी गढ़वाल से 89, उधम सिंह नगर से 384 और उत्तरकाशी से 35 नए मामले मिले हैं| कोरोनावायरस मरीजों की एक्टिव संख्या 32880 हो गई है| जिसमें से सबसे अधिक देहरादून जिले से 14387 एक्टिव मामले है|
