Uttarakhand Corona Update:-राज्य में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए डराने वाले आंकड़े, जानिए कितने

आज दिनांक 30 दिसंबर 2021 को गुरुवार के दिन उत्तराखंड राज्य में कोरोना के डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं राज्य में पिछले 24 घंटे में 59 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दूसरी तरफ आज गुरुवार के दिन राज्य के 16 लोग इस संक्रमण से रिकवरी कर घर वापस चले गए हैं।

प्रदेश में अब तक कुल 344940 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 331059 लोग इस वायरस से रिकवरी कर स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में दिसंबर माह के दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ता हुआ नजर आ रहा है इसके लिए राज्य ने कई कदम उठाए हैं तथा प्रदेश में नाइट कर्फ्यू के आदेश भी दे दिए गए हैं। शासन प्रशासन द्वारा जनता से अपील की जा रही है, कि कोविड संबंधित सभी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें तथा सुरक्षित रहें।