![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड में कोरोना केमामले लगातार बढ़ रहे हैं| हालात ऐसे हैं कि 2 सप्ताह में संक्रमण दर 0.65 से बढ़कर 10% पर पहुंच गई है| हर दिन मामलों में ऐसी उछाल आ रही है कि बीते दिन का रिकॉर्ड टूट रहा है| गुरुवार को कोरोना संक्रमण की दर 10.91 प्रतिशत दर्ज की गई है| प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बीते 24 घंटों में कुल मामले 3005 मिले हैं| वही दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय व सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक-एक मरीज की मौत हुई है|
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से पिछले 24 घंटे में 27535 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई| इसमें 24530 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई और बाकी लोग संक्रमित पाए गए| संक्रमितो की कुल संख्या 3005 है| जिसमें राजधानी देहरादून से सबसे अधिक 1224 लोग संक्रमण की चपेट में आए| हरिद्वार से 426, नैनीताल से 431, उधम सिंह नगर से 399 पौड़ी गढ़वाल से 106, अल्मोड़ा से 103, चमोली से 70, बागेश्वर से 59, टिहरी गढ़वाल से 47, पिथौरागढ़ से 44, उत्तरकाशी से 40, चंपावत से 35 व रुद्रप्रयाग से 20 लोग संक्रमित पाए गए हैं|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)