![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है| साथ ही कोरोना के नए स्वरूप ने भी राज्य में दस्तक दे दी है जिसके बाद और अधिक खतरा बढ़ गया है| बीते 24 घंटों में कोरोना के 13 नए संक्रमित मिले हैं| जबकि 18 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है| अभी राज्य में 231 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है|
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को राज्य में 6 जिलों से 13 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं| और 18 लोग कोरोना को हराकर घर वापस गए, इन्हें मिलाकर अब तक 330938 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुका है| अब तक प्रदेश में 330938 लोग संक्रमित हो चुके हैं|
धीरे-धीरे पूरे देश में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है जिसके चलते अलग-अलग राज्यों ने पाबंदियां लगाना भी शुरू कर दिया है| उत्तराखंड में भी पिथौरागढ़ के एक क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है| हो सकता है कि आने वाले दिनों में अगर कोरोना के मामलों में वृद्धि होती है तो नाइट कर्फ्यू फिर से लगाया जा सकता है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)