Uttarakhand:- विधानसभा सत्र के दूसरे दिन कांग्रेसियों ने किया जमकर प्रदर्शन….. पानी की बौछार से पुलिस ने रोका रास्ता

उत्तराखंड राज्य के विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन रहा। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैण में पांच दिवसीय बजट सत्र का आज दूसरा दिन था और ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदन के बाहर काफी बवाल मचाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए और अंदर भी विधायकों ने काफी हंगामा किया जब कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस को पानी की बौछार करते हुए उनका रास्ता रोकना पड़ा। इस प्रदर्शन में घोड़ा खच्चर भी घुस गए। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल , करन माहरा ,ज्योति रौतेला समेत कई कांग्रेस के नेता शामिल रहे और वही सत्र के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय इंटर कॉलेज भराड़ीसैण पहुंचकर नवनियुक्त अग्नि वीरों से संवाद किया और राज्य की उपलब्धियां उन्हें बताई। इस दौरान उन्होंने अग्निवीरों को संदेश देते हुए कहा कि देश की रक्षा ही सर्वोपरि है।

Leave a Reply