Uttarakhand-“महंगाई मुक्त भारत अभियान” के तहत कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

देहरादून। देश के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य में भी लोग दिन प्रतिदिन महंगाई की मार झेल रहे हैं। और अब इस बात को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने पूरे देश के प्रत्येक राज्यों में महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाया है। जिसके तहत कांग्रेस पद यात्राएं निकाल रही हैं इसी दौरान उत्तराखंड में बीते गुरुवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने चुक्खुवाला में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। यह पदयात्रा इंदिरा कॉलोनी, लसियाल चौक होते हुए नवविहार तक निकाली गई।
तथा विकास नगर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा निकाली गई और विकास नगर तहसील परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ता 3 घंटे तक धरने में बैठे रहे। और इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही हैं और इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर को माला पहनाकर केंद्र व प्रदेश दोनों सरकारों पर जमकर हमला बोला।

Advertisements