Uttarakhand:- कांग्रेस ने शुरू किया डिजिटल सदस्यता अभियान…… लॉन्च की नई वेबसाइट

उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस ने नई वेबसाइट लॉन्च करते हुए डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है और 100000 सदस्य बनाने का लक्ष्य भी कांग्रेस ने रखा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सोशल मीडिया विभाग की नई वेबसाइट लांच कर दी है। माहरा के अनुसार आज सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि जन सेवा और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का सबसे प्रभावी साधन बन चुका है। उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का यह कदम डिजिटल युग में पार्टी को मजबूत बनाने और सक्रिय बनाने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण पहल है इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो से आग्रह किया कि वह डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करें और कांग्रेस के विचारों को राज्य के हर कोने तक पहुंचाएं। इसके साथ ही अभियान के पहले चरण में उन्होंने एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है और आने वाले महीनो में इसे 10 लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस हर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भाजपा से आगे निकल जाएगी।