Uttarakhand:- राज्य में कांग्रेस को फिर मिला झटका…. दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए यह नेता

उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस को लगातार कार्यकर्ताओं से निराशा मिल रही है। बता दे कि राज्य में कांग्रेस को फिर एक बार बड़ा झटका मिला है। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

रजत अग्रवाल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है और वह भाजपा के प्रति आकर्षित हुए हैं। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है और आज सोमवार के दिन उन्होंने भाजपा की सदस्यता भी ले ली है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा रजत अग्रवाल को भाजपा में सदस्यता दिलाई गई। उनके साथ मसूरी के कई अन्य लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। रजत अग्रवाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियां काफी प्रभावशाली हैं इसलिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।