Uttarakhand- पूर्ण हुआ सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल……. जानिए प्रदेश सरकार द्वारा की गई 16 घोषणाएं

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है और राज्य सरकार के 1 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेशभर में सरकार की 1 साल की उपलब्धियों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम बीते गुरुवार को आयोजित हुए। बीते गुरुवार को रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका “1 साल नई मिसाल” का भी विमोचन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कन्या पूजन भी किया गया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर का अवलोकन किया गया। 1 साल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री द्वारा 16 महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई जो कि इस प्रकार हैं।
राज्य में प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन परिवहन निगम की बसों में 50% के किराए पर छूट दी जाएगी, कक्षा 6 से बच्चों को कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की शिक्षा दी जाएगी, राज्य के 13 जिलों में लैब ऑन व्हील्स स्थापित होंगे, साइंस टेक्नोलॉजी और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी कॉरिडोर के रूप में उत्तराखंड को विकसित किया जाएगा, हल्द्वानी गौलापार में स्थापित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को उच्चीकृत कर अंतरराष्ट्रीय मानकों का खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा, राज्य सरकार इस क्षेत्र में साइंस और टेक्नोलॉजी इनोवेशन पॉलिसी लाएगी,राज्य में काश्तकारों के लिए मुख्यमंत्री उद्याननिकीकरण योजना प्रारंभ की जाएगी, पशुपालकों को सहयोग मिल सके इसके लिए राज्य पशुधन मिशन प्रारंभ किया जाएगा और मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार योजना प्रारंभ की जाएगी। श्रमिकों के बच्चों को भी उचित शिक्षा देने के लिए राज्य सरकार मोबाइल स्कूल प्रारंभ करेगी और दिवालीखाल से गैरसैण तक के सड़क मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। कार्यकाल के 1 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष पर मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि आज का दिन कई अर्थों में विशेष है। उनका कहना था कि उत्तराखंड राज्य की जनता ने अपनी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आज के दिन सरकार को चुना। इसके अलावा भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले 1 साल में किए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां जनता के सामने रखी गई।