
उत्तरकाशी| नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) को नया प्रधानाचार्य मिल गए हैं|
बता दें कि पूर्व प्रधानाचार्य अमित बिष्ट के स्थानांतरण के बाद रिक्त चल रहे पद पर शनिवार को कर्नल अंशुमान भदौरिया ने पदभार ग्रहण किया|
निम के नवनियुक्त प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमन भदौरिया ने पदभार ग्रहण कर संस्थान में तैनात प्रशिक्षक व अन्य कर्मियों से मुलाकात की| भारतीय सेना की 6 पैरा विशेष बल बटालियन में तैनात रहे कर्नल भदौरिया ने संस्थान को आगे बढ़ाने को अपनी प्राथमिकता बताया|
बताते चलें कि कर्नल अंशुमान भदौरिया पिछले 23 वर्षों से भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं| अब उनका प्रधानाचार्य के रूप में कार्यकाल 3 से 4 वर्षों का होगा| वह निम के 16वें प्रधानाचार्य हैं|

