
उत्तराखंड राज्य में आगामी 30 अप्रैल 2023 को उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी जिसके लिए प्रवेश पत्र आगामी 15 अप्रैल से डाउनलोड किए जा सकते हैं। बता दें कि राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से आगामी 9 अप्रैल को होने वाली वन आरक्षी परीक्षा के लिए भी प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। यह प्रवेश पत्र बीते शनिवार को जारी किए गए हैं जिन्हें psc.uk.gov.in की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि वन आरक्षी की परीक्षा बीते 22 जनवरी 2023 को प्रस्तावित थी मगर पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के चलते आयोग द्वारा यह परीक्षा स्थगित कर दी गई जिसके बाद इसकी तिथि 9 अप्रैल 2023 तय की गई और अब आयोग द्वारा इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा रविवार को एकल सत्र में 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक राज्य के 13 जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

