
उत्तराखंड राज्य में बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं की जगह दूसरे लड़के और लड़कियां बोर्ड परीक्षा देने पहुंच गए और पकड़े गए इस दौरान चार लड़के और चार लड़कियों को पकड़ा गया है। मंगलवार को बोर्ड परीक्षाओं में हाई स्कूल की कक्षा का हिंदी का पेपर था और ऐसे में हरिद्वार में छात्र-छात्राओं की जगह दूसरे बच्चे परीक्षा देने के लिए पहुंच गए जिन्हें पकड़ लिया गया। सावित्री शिक्षा सदन इंटर कॉलेज रावली महदूद के हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में बनाया गया है और परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की ओर से चेकिंग की जा रही थी और इस दौरान अलग-अलग कक्षाओं में बैठे 8 बच्चे संदिग्ध नजर आए जिनमें चार छात्र और छात्राएं शामिल थी जब अच्छे से छानबीन की गई तो पता चला कि यह किसी और के बदले परीक्षा देने आए हैं और सूचना देकर पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया तथा पुलिस ने इन आठो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब आगे की कार्यवाही की जाएगी।

