Uttarakhand:- राज्य में इस कॉलेज के बच्चे घर बैठे कर पाएंगे यूपीएससी की तैयारी…… जानिए क्या है प्रोजेक्ट

उत्तराखंड राज्य में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय और इससे संबंधित सभी कॉलेजों के बच्चे घर बैठे यूपीएससी की तैयारी कर पाएंगे। प्रोजेक्ट यूपीएससी श्री देव सुमन विश्वविद्यालय में शुरू कर दिया गया है और प्रथम चरण में 39 छात्र-छात्राओं का इसमें चयन किया गया है। घर बैठे बच्चे संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे।

विश्व विद्यालय द्वारा प्रोजेक्ट यूपीएससी शुरू कर दिया गया है प्रोजेक्ट के तहत इसकी कक्षाएं ऑनलाइन होंगी। मुरादनगर यूपी के संस्थापक पावन चिंतन धारा आश्रम ने पिछले महीने उत्तराखंड राजभवन में अपना प्रेजेंटेशन दिया था इसमें संस्था ने राज्य भर में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को निशुल्क कोचिंग दिए जाने का प्रस्ताव रखा था और इस प्रस्ताव के तहत तीन विश्वविद्यालय एवं पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय, दूर विश्वविद्यालय का चयन किया गया। इन विश्वविद्यालयो का चयन सुपर 39 के लिए भी किया गया है और सुपर 39 में चयनित छात्र-छात्राओं को इसमें शामिल किया जाएगा। प्रोजेक्ट के तहत कक्षाएं सप्ताह में रविवार व शनिवार को सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक संचालित की जा रही है और इसका लाभ आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत अनुभवी शिक्षकों और सेवानिवृत आईएएस, आईपीएस तथा पीसीएस अधिकारी निशुल्क ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग देंगे।