![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देहरादून| विधानसभा से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों के संग उनके बच्चों ने भी धरना दिया| और विधानसभा अध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई|
स्कूली ड्रेस पहनकर धरने पर बैठे बच्चों ने पेंटिंग बनाकर मम्मी-पापा को नौकरी में बहाल करने का संदेश दिया| विधानसभा अध्यक्ष को क्रिसमस ग्रीटिंग कार्ड बनाकर बच्चों ने पोस्ट किया|
बताते चलें कि शनिवार को बर्खास्त कर्मियों का धरना प्रदर्शन विधानसभा के बाहर छठवें दिन भी जारी रहा| इस दौरान बच्चों ने पेंटिंग बनाकर न्याय की गुहार लगाई|
बर्खास्त कर्मियों का कहना है कि विधानसभा में 2001 से 2013 तक नियुक्त 160 को 2016 में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने नियमित किया था, लेकिन कुंजवाल के कार्यकाल और 2017 से 2021 तक विस अध्यक्ष रहे प्रेमचंद्र अग्रवाल के कार्यकाल में 228 नियुक्तियों को नियम विरुद्ध बताकर कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है| जब विधानसभा में 2001 से 2021 तक समान प्रक्रिया के तहत नियुक्तियां की गई तो सिर्फ 2016 के बाद नियुक्त कर्मचारियों पर कार्रवाई क्यों की गई| इस दौरान अनेक बर्खास्त कर्मचारी मौजूद रहे|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)