Uttarakhand:- राज्य की मुख्य सचिव ने अन्य राज्यों को भेजा पत्र……चार धाम यात्रा के शुरुआती 15 दिनों में ना आए वीआईपी और वीवीआईपी

उत्तराखंड राज्य में मुख्य सचिव की ओर से अन्य राज्यों को पत्र भेजा गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों पर मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की ओर से यह पत्र अन्य राज्यों को जारी किया गया है और शुरुआत के 15 दोनों में 10 लाख से ज्यादा तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की संभावनाओं के बीच सरकार ने सभी राज्यों के वीआईपी और वीवीआईपी को दर्शन के लिए ना आने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चुनावी व्यवस्था ताकि बीच की यात्रा तैयारी की मॉनिटरिंग में जुटे तथा अन्य राज्यों को पत्र भेजते हुए अनुरोध किया गया है कि शुरुआत के 15 दिनों में भीड़ अधिक रहेगी काफी अधिक मात्रा में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे इसलिए इस दौरान वीआईपी और वीवीआईपी को ना आने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही मुख्यतः केदारनाथ में वीआईपी और वीवीआईपी दर्शनों को टालने की कोशिश की जा रही है ताकि तीर्थ यात्रियों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।