रक्षाबंधन से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का महिला समूहों को तोहफा, ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का शुभारंभ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन से पहले महिला समूह को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के रूप में तोहफा दिया है| इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है| योजना का संचालन महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिया जाएगा|
बता दें प्रदेश में वर्तमान में तमाम महिला समूह कार्यरत है, जिसके द्वारा विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है|

Advertisements

कई बार इनको सही बाजार उपलब्ध न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब इस योजना के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूह की ओर से निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा|

इसके लिए प्रत्येक विकासखंड में महिला समूह द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शन लगाकर महिला समूह को विपणन के लिए समुचित अवसर उपलब्ध कराने की प्रयास किए जाएंगे| महिला समूह द्वारा उत्पादित सामग्री को ब्लॉक स्तर पर बाजार मिलने से उनको अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक मंच मिलेगा और उत्पादों को एक नई पहचान भी मिल सकेगी|