
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जमुना धाम में स्थित माता यमुना की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि कालसी के पौराणिक स्वरूप को वह वापस लौटाएंगे और अब यह संकल्प पूरा हो रहा है। उन्होंने हरिपुर कालसी स्थित नए यमुना घाट पर पहुंचकर जमुना धाम में स्थित माता यमुना की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना थके निरंतर देश की सेवा की है और कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यमुना घाट के प्रथम चरण के कार्य के लोकार्पण का अवसर मिला है और घाट का लोकार्पण तथा माता यमुना की मूर्ति का अनावरण कोई सामान्य घटना नहीं है तथा यमुना टोंस और नोरा नदी का संगम स्थल है यहां स्नान से लोगों को साढ़े साती से भी मुक्ति मिलेगी।



