
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज टिहरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को समर्थन देते हुए रोड शो निकाला गया। बता दें कि उन्होंने पुरौला में रोड शो किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में जनता ने उनका साथ दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियां भी गिनाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण एवं विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बीते 10 सालों में जनता की अपेक्षा पर खरी उतरी है। नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, समान नागरिक संहिता समेत कई निर्णय भाजपा सरकार द्वारा लिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा टिहरी सांसद क्षेत्र से माला राज्य लक्ष्मी के समर्थन में यह रैली निकाली गई। इस दौरान विधायक दुर्गेश लाल व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

