Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिख संतों से आशीर्वाद लेते हुए उनके त्याग को बताया अनुकरणीय

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिख संतों से आशीर्वाद लेकर उनके त्याग को अनुकरणीय बताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिख समाज के गुरुओं का बलिदान सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान काफी अनुकरणीय है और मानवता का विकास भी गुरुओं के द्वारा दिखाए रास्ते पर चलने से होता है। बीते मंगलवार को चैती गांव में स्थित गोरिया पेपर मिल परिसर में खालसा पंथ के 325 साल पूरे होने पर तीन दिवसीय खालसा सजना दिवस पर आयोजित गुरु संत समागम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आशीर्वाद लेने और समारोह को संबोधित करने के लिए पहुंचे। उन्होंने यहां पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई तथा श्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने का संकल्प भी दोहराया। गुरुओं के लिए उन्होंने कहा कि इनका इतिहास जाने बिना देश के इतिहास को नहीं जाना जा सकता तथा उन्होंने बाल वीरों बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह को याद किया इसके साथ ही केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का कहना था कि गुरुओं के मार्गदर्शन में ही कल्याण हो सकता है।