अल्मोड़ा:- 6 गांवो को जोड़ने वाली सड़क का हाल हुआ बदहाल…… पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में सड़कों का हाल काफी बदहाल है। बता दे कि सोमेश्वर में 6 गांवो को जोड़ने वाली सड़क बदहाल पड़ी है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के दावे तो हो रहे हैं लेकिन अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों की बीच की सीमा पर बसे ताकुला विकासखंड की अंतिम गांव डोनी समेत इसके आसपास के छह से अधिक गांव का विकास नहीं हो पाया है और यहां पर इन गांवों को जोड़ने वाली सड़क 15 साल के बाद भी बदहाल है।

Advertisements

यहां डामर नहीं हो पाया है। 4000 से अधिक की आबादी खतरे के बीच में सफर करने के लिए मजबूर है डोबा, धेना समेत 6 से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए 2009 में सड़क निर्माण हुआ था मगर 15 साल बीतने के बाद भी डामरीकरण नहीं हो पाया। बदहाल सड़क पर वाहन चालक वाहनों का संचालन करने से हाथ पीछे खींच रहे हैं ऐसे में सड़क होने के बावजूद भी क्षेत्र की जनता को पैदल सफर करना पड़ रहा है। कई बार ग्रामीण डामरीकरण की मांग कर चुके हैं लेकिन अब तक उनकी किसी ने नहीं सुनी ऐसे में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ रहा है। उनका कहना है कि यदि सड़क सही नहीं हुई तो वह लोकसभा चुनाव में भागीदारी नहीं निभाएंगे।