Uttarakhand-भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाया बड़ा कदम…… परिवहन निगम के डीजीएम के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए परिवहन निगम के महाप्रबंधक वित्त भूपेंद्र कुमार के विरुद्ध विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यह आदेश उप महाप्रबंधक के विरुद्ध पद का दुरुपयोग भ्रष्टाचार में लिप्तता की गंभीर शिकायत मिलने पर दिए गए हैं। बता दे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। दरअसल राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोसाई ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भूपेंद्र कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए विजिलेंस जांच की मांग की थी और मुख्यमंत्री द्वारा उप महाप्रबंधक के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए हैं।