
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के बारे में बताते हुए कहा कि ऐसे समिट के तहत लंदन, बर्मिंघम, दुबई और आबू धाबी के विभिन्न निवेशकों के साथ बैठके हो चुकी हैं। पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, फार्मा, कृषि, एग्रो के क्षेत्र में निवेशकों से करार भी हुए हैं और निवेशकों के मन में उत्तराखंड आने और यहां पर निवेश करने के लिए काफी आकर्षण है इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पूरा प्रयास करेगी कि इस साल 8 और 9 दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट तक सभी करारों को धरातल पर उतारने का कार्य हो और जितनी भी बैठके हुई हैं उनसे प्राप्त सुझाव पर अमल भी किया जाएगा जो भी करार और प्रस्ताव इस दौरान आए हैं उनमें से कौन से राज्य के लिए उपयोगी है और भविष्य में फायदेमंद हो सकते हैं उनका पूरा आकलन कर आगे कार्य किया जाएगा। बता दे कि न सिर्फ निवेश बल्की स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने वाले और प्राथमिक सेक्टर को मजबूत बनाने वाले प्रस्ताव एवं कारण को प्राथमिकता के आधार पर प्रोत्साहन दिया जाएगा और जो भी नीतियां बनाई गई हैं राज्य सरकार ने उन्हें उत्तराखंड के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया है।

